Copy and paste the AdSense code in between the tags of your site Place this code on every page across your site and Google will automatically show ads in all the best places for you Health & wealth: मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) मे असफल होने के कारण

G1

सोमवार, 11 सितंबर 2017

मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) मे असफल होने के कारण


मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) मे असफल होने के कारण कुछ कारण -
मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) मे असफल होने के कारण कुछ कारण है, जिसके चलते लोग सफलता की सीढ़ी चलने से पहले फिसल कर नीचे गिर जाते है। वह मुख्य कारण है, मल्टी लेवल मार्केटिंग के बारे मे अज्ञानता का अंधेरा होना। जैसे बिना किसी लक्ष्य तय करके आगे बढ़ना, या फिर नेटवर्क मार्केटिंग मे बिना प्रशिक्षण, आगे बढ़ने के लिए जरूरी है सही नेतृत्व करने वाले योग्य लीडर की।

प्रशिक्षण का अभाव

सबसे पहले हम बात करेंगे किसी भी काम मे कदम रखने से पहले उस काम के बारे मे अच्छी जानकारी रखना व प्रशिक्षण की। लेकिन इसमे ध्यान देने वाली बात यह है कि प्रशिक्षण भी उस व्यक्ति से जिसने उस बिजनेस मे हमारत हांसिल कर रखी हो व उसे प्रत्येक विषय के बारे मे जानकारी हो। क्योंकि जानकारी का अभाव होना ही आपके लिए रास्ते का पत्थर साबित होगा। जिसके कारण आप सफलता की सीढ़ी चढ़ने से पहले फिसल कर नीचे गिर जाते है।

लक्ष्य का निर्धारण

यह कहावत तो आपने जरूर सुनी होगी, शुरूआत अच्छी हो तो सब अच्छा ही होता है। लेकिन अच्छी शुरूआत करने के लिए सबसे पहले लक्ष्य को निर्धारित करें। फिर उस लक्ष्य को भेदने के लिए निरंतर प्रयास करें। इसके साथ ही एक योजना तैयार कर और उस योजना पर प्रतिदिन दो तीन घंटे काम करें, उसके पश्चात देखे जो आपने लक्ष्य रखा है उससे आप कितने दुर है। फिर उसी हिसाब प्रतिदिन समय मे इजाफा करते हुए अपना लक्ष्य चैक करते रहें। जिससे आप निश्चित ही कामयाब होने मे सफल हो पाएंगे। बिना लक्ष्य के किसी काम हाथ डालना ही असफता की कारण है।

आज का काम कल पर न छोडे

काम मे कभी भी आलसी भरा रवैया नही होना चाहिए, क्योंकि मनुष्य का सबसे बडा दुश्मन नही आलस है। जो काम आज करना है उस काम को कभी कल पर न छोडें। अगर आपने बिजनेस परपस से किसी को समय दे रखा है या फिर कोई मिटिंग रखी है तो उसे कल के भरोसे न छोडे। काम मे आलस भरा रवैया ही मनुष्य को सफलता की सीढ़ी को चुमने से रोकता है।

भय को रखे दुर

मनुष्य का दुसरा सबसे बडा दुश्मन है उसका भय। काम करने से पहले उसमे घाटा होने का भय। लेकिन जो भी काम की शुरूआत करें उसमे रिस्क तो होता ही है। लेकिन बिना जोखिम उठाए काम मे सफलता नही मिलती है। इसलिए जरूरी है सफलता पाने के लिए जोखिम उठाने कि व भय को अपने मन से दुर रखें। मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) मे भय व जोखिम के कारण 70 प्रतिशत लोग आगे नही बढ़ पाते है, और बीच मे ही छोडकर अन्य आॅप्शन की तालाश मे जुट जाते है।

नेतृत्व की कमी

अगर आप किसी ऐसे काम मे अपना हाथ आज़माने जा रहें है तो, उसके लिए जरूरी एक ऐसे लीडर या फिर ऐसे व्यक्ति की जो आपको उस काम के बारे मे अच्छी तरह से जानकरी दे सकें। व ऐसे गाइड की जो मुसीबत आने पर आपके साथ हमेशा खडा रहें। जो आपको सही दिशा मे दिखाएं व सही मार्ग चुनने के लिए आग्रह करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें