क्या आप लाल भिंडी (Red Lady Finger) के बारे में जानते हैं ? जो हरी भिंडी से अधिक पौष्टिक है।
आइए जानते हैं कितनी लाभदायक है - लाल भिंडी (Red Lady Finger)
एंटी ऑक्सीडेंट (Anti - oxident) आयरन (iron) और कैल्शियम (calcium) से है भरपूर है - काशी लालिमा लाल भिंडी (kashi lalima lal bhindi)
घेंघा रोग (Goitre Disease) तथा एनीमिया (Anaemia Disease) जैसे रोगों को दूर करेगी - काशी लालिमा लाल भिंडी (kashi lalima lal bhindi)
हरी भिंडी की तुलना में, लाल भिंडी में अधिक पोषक तत्व ( Neutrisonal elements) पाए जाते हैं जो आपके स्वास्थ्य (Health) को पुष्ट (strong) रखने में सहायक (helpful) होते हैं।
लाल भिंडी में आयरन (iron), कैल्शियम (calcium), मैग्नीशियम (Magnesium) प्रचुर मात्रा (rich source) में मिलता है। इससे शारीरिक और मानसिक विकास (Physical & Mental Health) के लिए आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं जो कुपोषण (Malnutrition) से भी लड़ने में सहायक हैं।
लाल भिंडी (red Lady finger) से विटामिन सी (Vitamin C) विटामिन ए (Vitamin A) फोलेटिन (Folitine / Follic Acid) भी प्राप्त होता है। साथ ही इसमें न तो फैट / वसा (Fat) मिलता है और न ही कोलेस्ट्रॉल (cholestrol) या कैलोरी (calorie)
इतना ही नहीं, यह भिंडी फाइबर (fiber) की भी एक अच्छा स्रोत (rich source) है।
अगर आपको अपने हृदय स्वास्थ्य ( Heart health) हार्ट हेल्थ की चिंता है तो सर्वदा हेल्दी डाइट (healthy diet) का चुनाव करें।
आपकी प्लेट को हेल्दी बनाने के लिए अब भारतीय वैज्ञानिकों (indian scientists) ने एक और स्वास्थ्यवर्धक सब्जी विकसित( devloped healthy vegetables) की है।
लाल रंग (red colour) की यह विशेष भिंडी (Red lady finger) हार्ट हेल्थ (heart health) के लिए बहुत महत्वपूर्ण (very important) बताई जा रही है। इन दिनों काशी (kadhi) यानी वाराणसी (Varanasi) में उगाई गई लाल रंग (red colour) की भिंडी काफी चर्चा में है।
इसकी विशेषता (characteristics) है इसका रंग (red colour) इसी कारण इसे वैज्ञानिकों (scientists) ने काशी लालिमा’ भिंडी (kashi lalima bhindi) नाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह भिंडी केवल दिखने में ही नहीं स्वाद और पोषक तत्वों में भी विशेष (special) है। हार्ट हेल्थ (heart health) और शुगर / चीनी / डायबिटीज (Sugar/Diabetes) में इसे अत्यंत लाभदायक ( very useful) बताया जा रहा है।
भिंडी यानी काशी लालिमा (kashi lalima bhindi) हरी भिंडी (Green bhindi) की तुलना (comparison) में इस लाल रंग की भिंडी में कुछ विशेष पोषक तत्व हैं। इसमें आयरन (iron) की मात्रा अधिक है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम(calcium) विटामिन बी 9 (Vitamin B9) भी उपस्थित है। इसे विकसित (Develop) करने वाले विशेषज्ञों (specialist) की मानें तो इसमें कुछ विशेष एंटी ऑक्सीडेंट तत्व (Anti - Oxident Elements) हैं, जिसके कारण यह गर्भवती महिलाओं के लिए (Very good for Pregnant women) अच्छी मानी जा रही है।
हार्ट हेल्थ (heart health) में है लाभदायक (useful) काशी लालिमा यानी लाल रंग की भिंडी (kashi lalima bhindi/red lady finger) में उपस्थित आयरन (iron) कैल्शियम (calcium) और एंटी ऑक्सीतडेंट तत्व (Anti - Oxident Elements) इसे हार्ट हेल्थ (Heart Health) के लिए उपयोगी (Useful) बना रहे हैं। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉंल (Bad Cholesterol) को रोकने में सहायता प्राप्त होगी।
अभी तक इस तरह की भिंडी केवल यूरोपीय देशों में ही उगाई जा रही थी। पर अब इसकी खेती भारत में काशी / बनारस के वैज्ञानिकों के सहयोग से भी हो रही है।
‘काशी लालिमा’ नाम की इस भिन्डी को विकसित करने में 8-10 वर्षों की कड़ी मेहनत भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने की है। वास्तव में लाल भिंडी वैज्ञानिकों ने चयन विधि का प्रयोग करके इस प्रजाति को और विकसित किया। इस भिंडी में सामान्य हरी सब्जी यहां तक की भिंडी में पाए जाने वाले क्लोरोफिल(Chlorophyll) की जगह एंथोसाइनिन (Anthocyanin) की अत्याधिक मात्रा होती है जो इसके लाल रंग का कारक है।
इस लाल भिन्डी को उगाना सामान्य हरी भिंडी की ही तरह सरल होता है और इसकी लागत भी सामान्य हरी भिन्डी से थोड़ी ही अधिक होती है, इतना ही नहीं इसके लाल रंग के कारण इसमें एंटीऑक्सिडेंट कहीं अधिक है. वैज्ञानिक इसे पकाकर खाने के साथ - साथ सलाद के रूप में खाने की परामर्श देते हैं।
आज घर घर डायबिटीज़ और थायराइड की समस्या से लोग ग्रसित हैं, और लोग अपनी स्वास्थ्य के लिए हरी सब्ज़ियों का सेवन अत्यधिक करते हैं परंतु, अब ऐसी संजीवनी बूटी मिल गई है, जो आपको स्वास्थ्य नहीं होने देगी, जी हां, लाल भिंडी या कहें ‘काशी लालिमा’ न केवल स्वादिष्ट बल्कि हरी भिंडी से कहीं अधिक स्वास्थ्यवर्धक है। यह कई प्रकार के जटिल रोगों से लड़ने में सहायक है।
संस्थान के निदेशक की मानें तो ये भिंडी अपने आप में बहुत ज्यादा चमत्कारी है विशेषकर गर्भवती महिलाओं के लिए जिनके शरीर में फॉलिक अम्ल की कमी के चलते बच्चों का मानसिक विकास नहीं हो पाता है। वह फॉलिक अम्ल भी इस काशी लालिमा भिंडी में पाया जाता है. इतना ही नहीं इस भिंडी में पाए जाने वाले तत्व लाइफ स्टाइल डिजीज जैसे हृदय संबंधी रोगों, मोटापा और डायबिटीज को भी नियंत्रित करती है.
इसमें क्रूड फाइबर होता है। इससे शुगर भी नियंत्रित होता है। इसमें बी कम्पलेक्स भी प्रचुर मात्रा में होती है। लाल रंग की इस भिंडी को उत्तर प्रदेश स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (IIVR) में वर्षों के शोध के बाद विकसित किया है।
इसमें विटामिन बी-9 होता है इसलिए गर्भवती महिलाओं के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। इसमें फॉलेट नामक पोषक तत्व होता है, जो भ्रूण के मस्तिष्क विकास में अहम भूमिका निभाता है।
कुमकुम भिंडी जो कि शरीर से बुरा कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। वहीं यह हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है।
आपको बता दें कि अगर आप इस लाल भिंडी को पकाएंगे, तो इसका रंग लाल नहीं होगा. पकने के बाद इसका लाल रंग समाप्त हो जाता है. वहीं इसके अंदर के दाने (फलियां) वैसे की वैसे ही रहती हैं।
💐🌹🥀🌺🌷🌷🌸💮🏵️🌻
♥️प्रिय मित्रों, हमसे जुड़ने के लिए आपका बहुत - बहुत धन्यवाद। 🙏
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर निरंतर अनुसंधान के लिए आप जैसे सहयोगी हमारे लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। हमें स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में सामान्य जनों तक पहुंचाने के लिए आपके समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है। हम सभी के उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए हम सब का हर सहयोग मूल्यवान है।
धन्यवाद।🙏
✅Connect with us at -👇👇
#drprakashpavitran
#drpavitran
https://youtube.com/user/prakashpavitran
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें